
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : बारिश के पहले छोटे, नाले और नालियों की सफाई हो…
राजनांदगांव | बारिश से पहले शहर के छोटे नाले और नालियों की सफाई कराने की जरूरत है। निगम ने जिला अस्पताल के आसपास नालों की सफाई कराई है। इसके बाद सर्विस लेन किनारे कुछ नालियों की सफाई कराई।
लेकिन कई जगह अब भी छोटी नालियां जाम पड़ी है जिसकी सफाई नहीं हो सकी। ऐसे में बारिश के दिनों में यहां जल जमाव होगा और प्रदूषित पानी सड़कों में बहने लगेगा।



