
बसंतपुर रोड पर हुआ हादसा, घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त साइकिल मिली, मृतक की पहचान का इंतजार
राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल के समीप दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेत से भरे एक हाइवा की चपेट में आने से साइकिल चालक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हाइवा सड़क से गुजर रहा था, इसी दौरान साइकिल सवार उसके पहिए के नीचे आ गया।

हादसा इतना गंभीर था कि साइकिल चालक की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में हाइवा के पास क्षतिग्रस्त साइकिल दिखाई दे रही है।
हाइवा के पहिए के नीचे आया साइकिल चालक
मिली जानकारी के मुताबिक, रेत से भरा हाइवा बसंतपुर रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान जिला अस्पताल के पास साइकिल सवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मृतक की पहचान का इंतजार
फिलहाल मृतक की पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से पुष्टि होने के बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




