छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जनसुविधाओं व जीव दया पर संतुलित बजट : जैनम बैद

राजनांदगांव । नगर निगम के वर्ष 2026-27 के बजट पर भाजपा पार्षद जैनम बैद ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनसुविधाओं, जीव दया और युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया संतुलित बजट बताया।

उन्होंने कहा कि गौ-चार के लिए वाहन, आवारा व पालतू कुत्तों के लिए शेल्टर हाउस और फीडिंग प्वाइंट की व्यवस्था जीव दया के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहल है। इससे शहर में पशु संरक्षण और प्रबंधन की दिशा में ठोस सुधार होगा।

बैद ने युवाओं के लिए क्रिकेट टर्फ बॉक्स और कैफे निर्माण को भी बजट की प्रमुख उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने बजट में प्रस्तावित महिला हाट बाजार को वार्ड 37 महावीर वार्ड स्थित पहले से संचालित हाट बाजार में ही विकसित किए जाने का आग्रह किया। उनका कहना है कि इस स्थान पर बाजार विकसित होने से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार और उपयुक्त मंच मिल सकेगा। इसके साथ ही हाट बाजार में हाइमास्‍ट लाइट लगाए जाने की घोषणा का भी जैनम ने स्‍वागत किया।

बैद ने कहा मठपारा स्थित मुक्तिधाम में इलेक्‍ट्रीक शवदाह गृह स्‍थापित किए जाने का प्रावधान शहर की सामाजिक जरूरतों के अनुरूप हैं। मंदिरों के जीर्णोद्धार और महिला हित की योजनाओं को भी सराहनीय बताया। साथ ही विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय व महापौर मधुसूदन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में शहर के समग्र विकास का स्पष्ट विजन दिखाई देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button