
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : सफाई के बाद मिट्टी के ढेर नहीं उठा रहे…
राजनांदगांव | ओवरब्रिज के दोनों किनारे पर जमी धूल और मिट्टी की लंबे समय बाद सफाई की गई है। लेकिन धूल को एकत्रित कर वहीं डंप किया गया है। वर्तमान में रोज शाम मौसम बदल रहा और बारिश हो रही।
ऐसे में धूल और मिट्टी वापस फैल जाएगी। इसकी दोबारा सफाई करनी पड़ेगी। यहां बेहतर ढंग से सफाई तो की गई लेकिन यहां से धूल-मिट्टी का उठाव करने की जरूरत है, जिससे शहर की सुंदरता बनी रहे।



