छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कैंप की आड़ में निजी स्कूल संचालन पर होगी कार्रवाई…

राजनांदगांव , भीषण गर्मी के बीच समर कैंप या इसकी आड़ में स्कूल का संचालन करने वाले निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग एक्शन लेगा। पालकों से मिल रही शिकायतों और भीषण गर्मी को ध्यान में रख शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समस्त कलेक्टर और डीईओ को एक आदेश भी जारी किया गया है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसे ध्यान में रख निर्णय लिया गया है।

राज्य शासन ने प्रदेश के समस्त शासकीय अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, सरकारी, प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित किया है। लेकिन कई निजी स्कूलों द्वारा समर कैंप या इसकी आढ़ में स्कूल संचालन की शिकायतें सामने आ रही है, जो शासन के आदेश का उलंघन है। संचालनालय ने समस्त डीईओ को जिले में संचालित स्कूलों में समर कैंप या इसकी आढ़ में स्कूल संचालन करने पर एक्शन लेने निर्देशित किया गया है। डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया कि सरकारी स्कूलों में समर कैंप या स्कूल का संचालन नहीं हो रहा। निजी स्कूलों के संचालन की अब तक शिकायत नहीं मिली है। लेकिन शिक्षा विभाग इसकी लगातार निगरानी भी कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button