
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : फार्म हाउस में हुक्का पी रहे 6 लोगों पर कार्रवाई…
राजनांदगांव , डोंगरगढ़ पुलिस ने नाइट गश्त के दौरान फार्म हाउस में चेकिंग की। जहां संदिग्ध रुप से हुक्का पी रहे 6 लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। डोंगरगढ़ पुलिस ने बताया कि बुधवार रात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान एक फार्म में दबिश दी गई। जहां से विशाल यादव, बाबू विश्वकर्मा, भूपेंद्र नायक, रोहन यादव, दक्ष ठाकुर, और तारन निषाद हुक्का पीते हुए पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।



