राजनांदगांव पासिंग फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार बच्चों को रौंदा, एक की मौत, खौफनाक वीडियो आया सामने, देखें वीडियो

राजनांदगांव/ दुर्ग . फॉर्च्यूनर की रफ्तार का कहर देखने को मिला है। फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार दो बच्चों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। ये रोड क्रॉस करते समय हुआ। एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला अमलेश्वर थाना अंतर्गत का है।
यहां देखें वीडियो
तेज रफ्तार में जा रही थी फॉर्च्यूनर
मिली जानकारी के अनुसार 29 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे के करीब थाने से 1 किलोमीटर दूर हर्षित न्यू सिटी के पास साइकिल सवार दो बच्चे सड़क पार कर रहे थे। दोनों दोस्त को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर क्रमांक CG 08 AW 9300 ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना का सीसीटीवी अब वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि दो बच्चे साइकिल पर सवार होकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में दोनों घायल बच्चों को बेकार अस्पताल रायपुर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान टांकेश्वर साहू पिता रोहित साहू की मौत हो गई। दूसरा बच्चा प्रहलाद यदु पिता ईश्वर यदु गंभीर रूप से घायल है, जो वेंटिलेटर पर है। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में पता चला कि जिस वाहन से बच्चे की मौत हुई है। वह राजनांदगांव पासिंग वाली फॉर्च्यूनर है। कार तेज रफ्तार से पाटन रोड की ओर से आ रायपुर जा रही थी। इसी दौरान अमलेश्वर निवासी टकेश्वर साहू (12 वर्ष) अपने दोस्त के साथ साइकिल से रोड क्रॉस कर रहा था, तभी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उन्हें बुरी तरह टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल कई टुकड़ों में कई फीट दूर जा गिरी और बच्चे सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े थे।

इकलौते बेटे की मौत से पिता सदमें में
पिता बोला,मेरा इकलौता बेटा था, मुझे न्याय चाहिए हादसे में जान गंवा चुके टांकेश्वर के पिता रोहित साहू बदहवाश हैं। मृतक के पिता ने कहा कि उसका इकलौता बेटा था। तेज रफ्तार कार ने मेरे बेटे की जान ले ली है। मुझे न्याय चाहिए।
आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
अमलेश्वर थाना प्रभारी बसंत कुमार बघेल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल बच्चों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक बच्चे ने दम तोड़ दिया और उसका पोस्टमार्टम भी हो गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि आज शाम 4:00 बजे के करीब प्रार्थी वैभव शास्त्री गीता रामेंद्र शास्त्री 32 साल की रिपोर्ट पर से आप ए फॉर्च्यूनर क्रमांक CG 08 AW 9300 के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
दुर्घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अमलेश्वर मार्ग पर पिछले कुछ समय से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं,परंतु प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि टोल टैक्स बचाने के लिए भारी वाहन और कारें इस संकरी सड़क से तेज रफ्तार में गुजरती हैं, जिससे आमजन की जान जोखिम में पड़ रही है। भारी वाहनों की आवाजाही को रोका जाना चाहिए।






