छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राजनांदगांव में आधुनिक क्रिकेट एकेडमी बनेगी, कैबिनेट से मंजूरी …

राजनांदगांव l जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। केबिनेट की बैठक में पांच एकड़ जमीन पनेका में देने का निर्णय लिया गया। आने वाले समय में यहां आधुनिक क्रिकेट एकेडमी तैयार की जाएगी। इस निर्णय के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जिले में स्टेडियम, खेल मैदानों के समतलीकरण एवं आधुनिक क्रिकेट अकादमी के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने मंत्रिपरिषद के माध्यम से आधुनिक क्रिकेट अकादमी के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह एवं खेलमंत्री अरुण साव के प्रयासों से मंजूरी मिल गई। इसके लिए स्वर्गीय रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा के नाम दर्ज भूमि में से 5 एकड़ भूमि रियायती दर पर आवंटित करने का प्रस्ताव पास हुआ। इस पहल के लिए मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष का आभार भी व्यक्त किया गया।

खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव योगेश बागड़ी ने बताया कि यदि यह योजना मूर्त रूप लेती है तो जिले के खिलाड़ियों सहित आसपास के वनवासी अंचल के युवाओं को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। खासकर क्रिकेट के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिलेगा और राजनांदगांव क्रिकेट के क्षेत्र में नई पहचान बना सकेगा। सौजन्य भेंट मुलाकात के दौरान विधायक धर्मलाल कौशिक, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक ललित चंद्राकर, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया , जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव योगेश बागड़ी, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से अजय पांडे एवं अन्य पदाधिकारियों सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button