राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…
राजनांदगांव , कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को सुकुलदैहान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सुकुल दैहान पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रविचंद्र मंडले ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोपी प्रकाश गजभिये ने अपनी पहचान का हवाला देते हुए उसे कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके लिए 2 लाख 60 रुपए की डिमांड की। झांसे में आकर प्रार्थी ने उसे उक्त रकम दे दी। लेकिन इसके बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली। तब उसे ठगी का एहसास हुआ। रविचंद्र की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रकाश गजभिए को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
