छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट…

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूर्णिमा साहू को राजगामी संपदा न्यास, राजनांदगांव का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर साहू समाज में हर्ष का वातावरण है। इसी क्रम में बुधवार को साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास (स्पीकर हाउस) में सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर कहा कि राजगामी संपदा न्यास जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को पहली बार किसी महिला को सौंपा जाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे साहू समाज के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को नई दिशा मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूर्णिमा साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी तथा समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

इस अवसर पर जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू, प्रतिनिधिमंडल में मोतीलाल साहू, विष्णु साव, नीरा साहू उपाध्यक्ष, महामंत्री नीलमणि साहू, नोबल साहू, अमरनाथ साहू, कुलेश्वर साहू, नंदूराम साहू, किरण साहू, चंदन साहू, परदेशी राम साहू, डॉ. महेश साहू, शैलेंद्रि साहू, माधव साहू, डिकेश साहू, चंद्रशेखर साहू, राजेश साहू, ओमप्रकाश साहू, जमुना साहू, अनिता साहू, अंजू साहू, तेजेश्वरी साहू, मनीष साहू, तुलसी साहू, अमर साहू, जगमोहन साहू, संजय साहू, तुलसीदास साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button