छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : 2 लाख 40 हजार की चोरी…

राजनांदगांव/ छुरिया, थाना क्षेत्र के ग्राम झिथराटोला में सूने मकान का ताला तोड़कर 2 लाख 40 हजार की चोरी कर ली गई। इसमें 15 हजार रुपए नकद सहित सोने.चांदी के जेवरात शामिल हैं। छुरिया पुलिस ने बताया कि झिथराटोला में रहने वाले टुमेश्वर साहू 31 अक्टूबर ​की रात घर में ताला लगाकर अपने नानी के घर खाना खाने गया था।

रात करीब 11 बजे वह अपने घर वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। भीतर कमरे में रखी आलमारी का भी ताला टूटा था जिसमें रखने सोने.चांदी के जेवरात सहित 15 हजार रुपए नकद की चोरी कर ली गई थी। मामले की शिकायत के बाद छुरिया पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है।

Related Articles

Back to top button