छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 17 हजार बिजली उपभोक्ताओं को 12.20 करोड़ की छूट…

राजनांदगांव , मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। बिजली कंपनी द्वारा योजना के अंतर्गत राजनांदगांव, कबीरधाम, केसीजी, एमएमसी जिलों में बिजली बिलों के बोझ से दबे नागरिकों को राहत देने वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। चार जिलों में 17 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को लाभ मिल चुका है। सक्रिय और निष्क्रिय दोनों प्रकार के बीपीएल, घरेलू, कृषक श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं।

विभाग द्वारा अब तक मूल बकाया राशि और अधिभार (सरचार्ज) में कुल 12 करोड़ 20 लाख 26 हजार रुपए की छूट प्रदान की गई है। समाधान योजना का मुख्य उद्देश्य बीपीएल, निम्न दाब घरेलू उपभोक्ताओं और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है। अब तक 12539 निष्क्रिय उपभोक्ताओं को लाभ मिला। दायरे में आने वाले कुल 13722 पात्र सक्रिय उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा।

चारों जिले में उपभोक्ताओं को मिला छूट का लाभ राजनांदगांव रीजन के चारों जिलों के 7 विद्युत संभागों में सर्वाधिक पंडरिया संभाग से 8533, कवर्धा संभाग से 4983 मोहला संभाग से 1363, राजनांदगांव संभाग से 980, खैरागढ़ संभाग से 812, डोंगरगढ़ संभाग से 757, डोंगरगांव से 154 सक्रिय एवं निष्क्रिय उपभोक्ताओं लाभ मिला। मूल बकाया राशि एवं अधिभार (सरचार्ज) में 12 करोड़ 20 लाख 26 हजार की छूट प्रदान की गई। उपभोक्ताओं द्वारा सक्रियता दिखाते हुए अब तक लगभग 1 करोड़ 2 लाख 30 हजार की बकाया राशि विभाग में जमा की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button