छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : विकास कार्यों के लिए 27 लाख की राशि स्वीकृत की…

राजनांदगांव | मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरुचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 27 लाख 60 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसके अंतर्गत ग्राम दर्री में अटल सद्भावना भवन निर्माण के लिए 15 लाख एवं शेड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए तथा ग्राम अरसीटोला में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण एजेंसियों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button