छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शहीदों की स्मृति में राज्यस्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 27–28 दिसंबर को

डोंगरगांव/राजनांदगांव।
शहीद धनेश्वर यादव, स्वर्गीय दिलीप कंवर, स्वर्गीय खेमचंद निषाद एवं स्वर्गीय मनीष कंवर की स्मृति में राज्यस्तरीय दो दिवसीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 27 एवं 28 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रभात युवा मंडल एवं समस्त ग्रामवासी खपरीकला द्वारा गौठान चौक, खपरीकला (बालक स्टेशन) में किया जाएगा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से महिला एवं पुरुष कबड्डी टीमें भाग लेंगी।

ग्राम उपसरपंच एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष उज्ज्वल निर्मलकर ने बताया कि ग्राम खपरीकला में हर वर्ष शहीदों की स्मृति में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ शहीदों के बलिदान को याद करने का माध्यम भी है।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button