बलौदाबाजार ज़िलाछत्तीसगढ़

CG : संयुक्त जांच टीम ने भाटापारा में होटलो का किया निरीक्षण…

बलौदाबाजार । कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में “सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ का आधार” अभियान के तहत संयुक्त टीम द्वारा खाद्य पदार्थो क़ी गुणवत्ता का निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में शनिवार को भाटापारा एवं सिमगा स्थित होटलो का निरीक्षण किया गया खाद्य सुरक्षा टीम के द्वारा श्याम स्वीट्स हाउस भाटापारा, मिलन होटल लिमतरा, कृष्णा डेयरी सिमगा, संगम डेयरी सिमगा, जय मां दुर्गा स्वीट्स सिमगा का गहन निरीक्षण कर मिलन होटल लिमतरा में खराब आलू मसाले को नष्ट करवाया गया।

साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को दृश्यमान स्थान पर लायसेंस प्रदर्शित करने, साफ सफाई रखने, खाद्य पदार्थ को ढककर रखने व परोसने के लिए अखबारी पेपर का उपयोग नहीं करने, फर्मों में साफ पेयजल की व्यवस्थ्य करने, फूड हैंडलर्स का स्वास्थ्य परीक्षण कराने, हैंड ग्लव्स एवं हेड कवर पहनने के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button