छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छत्तीसगढ़ में 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र …

रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस बीच साय सरकार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाई है। यह बैठक 30 अप्रैल को होगी। इसमें कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने की योजना है। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। सोमवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया गया, और अब इस मुद्दे को विधानसभा तक ले जाने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार संसदीय कार्य मंत्रालय ने निंदा प्रस्ताव का प्रारूप तैयार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक विशेष सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में 27 तारीख को विशेष सत्र प्रस्तावित है। भाजपा शासित राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित कराने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button