छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शिक्षा के क्षेत्र में नई चुनौतियों को बताया गया…

राजनांदगांव | शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए बियांड टीचिंग इंपैक्टफुल क्लासरूम विषय पर प्रभावी कार्यशाला युगांतर पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। कार्यशाला में एनएलपी ट्रेनर दीप्ति बिंदल ने न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों का सामना करने और नई शिक्षा नीति के बदलावों को सकारात्मक रूप से अपनाने के तरीके बताए।

उन्होंने रोचक गतिविधियों के जरिए शिक्षकों को विद्यार्थियों के अवचेतन मन, सकारात्मक संवाद और कक्षा में ऊर्जा बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय समझाए। दीप्ति बिंदल ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक टिप्पणियां और रचनात्मक समीक्षा उनकी सीखने की क्षमता, व्यक्तित्व विकास और कक्षा से जुड़ाव को मजबूत करती हैं। प्राचार्य मधुसूदन नायर ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र की बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। कार्यशाला के फीडबैक में कंचन सोहल, अर्पण मसीह और राजेश चौबे ने इसे बेहद उपयोगी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button