छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ग्राम पंचायत देवडोंगर में देवगोड़ी व मंच निर्माण कार्य के भूमिपूजन किया गया…

डोंगरगढ़ , ग्राम पंचायत देवडोंगर में देवगोड़ी व मंच निर्माण कार्य के भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हर्षिता स्वामी बघेल थीं। विधायक ने सरकार की महतारी वंदन योजना पर सवाल उठाए। कहा प्रदेश की भाजपा सरकार महतारी वंदन के नाम पर महिलाओं को ठगने का काम कर रही है। वृद्ध और विधवा महिलाओं को मिलने वाली निराश्रित पेंशन की राशि को काटकर महतारी वंदन का नाम दिया जा रहा है। यह सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के हक पर डाका है।

भाजपा सरकार किसानों का हक मार रही है। सही समय पर और पूरी मात्रा में धान की खरीदी न करके किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। ​विकास पर ब्रेक विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को रोककर जनता को उनकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। विधायक ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र की प्रगति के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेंगी। देवगोड़ी और मंच निर्माण से स्थानीय संस्कृति और सामाजिक आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button