छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : विकास एवं समृद्धि की नई विजय गाथा लिखेगा : महापौर…

राजनांदगांव | पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर महापौर एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जनादेश विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है। महापौर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत ऐतिहासिक है। उन्होंने इसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए कहा कि राज्य की जनता ने परिवर्तन के पक्ष में मतदान किया है।

उन्होंने इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। मधुसूदन यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने से केंद्र की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अब पश्चिम बंगाल भी डबल इंजन सरकार के साथ विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button