छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 8 करोड़ का टैक्स वसूलना बाकी, बचे हैं सिर्फ 25 दिन…

राजनांदगांव . नगर निगम में टैक्स वसूली की गति फिर धीमी हो गई है। इसकी वजह कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना कार्य के लिए लगाया जाना है। राजस्व विभाग के ज्यादातर कर्मचारी जनगणना के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। इससे टैक्स वसूली का अभियान कमजोर पड़ गया है।

निगम के सामने शेष बचे 8 करोड़ रुपए के टैक्स वसूलने के लिए वित्तीय वर्ष का 25 दिन ही शेष हैं। इस बीच कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना में लगने से वसूली प्रभावित होने की पूरी संभावना है। बता दें कि नगर निगम में जारी वित्तीय वर्ष में टैक्स की कुल डिमांड 27 करोड़ 93 लाख रुपए है।

इसके विरुद्ध अब तक 19 करोड़ 81 लाख रुपए का टैक्स वसूला जा चुका है। जो कुल डिमांड का 70 फीसदी है। एसआईआर सर्वे के दौरान भी कर्मचारियों की ड्यूटी से वसूली प्रभावित हुई। कमजोर टैक्स वसूली की वजह से निगम की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगी है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है।

Related Articles

Back to top button