छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : स्क्रैप की आड़ में चोरी : 32 लाख का सामान जब्त…

राजनांदगांव , जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं के पीछे छिपे कबाड़ी कनेक्शन पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 7 विशेष टीमों ने एक साथ छापेमारी कर 7 अलग-अलग ठिकानों से करीब 32 लाख रुपए का संदिग्ध स्क्रैप और वाहन पार्ट्स जब्त किए हैं। इस कार्रवाई को सिर्फ छापेमारी नहीं, बल्कि चोरी के सामान की पूरी सप्लाई चेन तोड़ने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि चोरी का माल कबाड़ी यार्ड्स के जरिए खपाया जा रहा है।

रेड के दौरान कई चौंकाने वाली चीजें सामने आई जिसमें 27 चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, 14 पुराने वाहनों के इंजन और चेसिस, ट्रैक्टर और कार के पार्ट्स, साइलेंसर, व्हील, गैस सिलेंडर, लोहे के पाइप, एंगल, रॉड, मिनी ट्रक और बड़े ट्रक में भरा भारी मात्रा में स्क्रैप बरामद हुआ। कुल मिलाकर करीब 32 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया।

पुलिस की बड़ी रणनीति एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर एएसपी कीर्तन राठौर के पर्यवेक्षण में 7 टीमों का गठन किया गया। कबाड़ियों में पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत खैरागढ़ रोड स्थित शफीक खान उर्फ बैगा कबाड़ी के यार्ड में, जिसे शेख शहबाज पिता शेख परवेज चलाता था। पुलिस चौकी चिखली क्षेत्रांतर्गत एलपीजी गैस गोदाम के पास स्थित मोहम्मद इमरान खान, कन्हारपुरी स्थित मोहम्मद अनीश, जोरातराई स्थित अल्ताफ हुसैन, थाना कोतवाली के कैलाश नगर स्थित मुश्ताक बिबा, कंचन बाग चौक लखोली में मोहम्मद सलीम और ममता नगर स्थित रफीक के कबाड़ी दुकान में रेड किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button