छत्तीसगढ़

CG : भोपालपटनम वार्ड 12 की मतदाता सूची प्रकाशित …

बीजापुर । नगरीय निकाय आम उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत भोपालपटनम के वार्ड क्रमांक 12 की प्रारंभिक निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) का प्रकाशन 13 अप्रैल 2026 को किया गया है। यह मतदाता सूची रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, नगर पंचायत भोपालपटनम तथा संबंधित वार्ड के निर्धारित स्थलों पर आम नागरिकों के निरीक्षण हेतु उपलब्ध है।

यदि कोई व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह निर्धारित प्रारूप में 20 अप्रैल 2026 तक संबंधित कार्यालयों में आवेदन जमा कर सकता है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार शासन द्वारा निर्वाचन नियमों में किए गए संशोधन के तहत अब नगर पंचायत की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। ऐसे व्यक्ति जिनका नाम विधानसभा की निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वे 24 अप्रैल 2026 से पूर्व अपना नाम विधानसभा मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसके पश्चात वे नगर पंचायत भोपालपटनम वार्ड क्रमांक 12 की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण या सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त दावे एवं आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button