छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : जिला अस्पताल की वापस पुराने भवन में शिफ्टिंग….

राजनांदगांव, जिला अस्पताल भवन के सामने वाले हॉल में लंबे समय चल रहे अस्पताल की वापस पुराने भवन में शिफ्टिंग की जा रही है। पुराने भवन में ग्राउंड फ्लोर की उंचाई बढ़ाने और रिनोवेशन का काम पूरा होने के बाद अस्पताल को वापस शिफ्ट किया जा रहा है। अब जिला अस्पताल में बारिश के समय जल जमाव नहीं होगा। मरीजों को जांच और इलाज में राहत मिलेगी। मेडिकल मशीनरी और उपकरण सुरक्षित रहेंेगे। एक जनवरी तक पूरे अस्पताल और मेडिकल उपकरण, मशीनरी दवा काउंटर और विभागों को शिफ्ट कर लिया जाएगा।

वर्तमान में ओपीडी पंजीयन काउंटर, डॉक्टर्स रूम, मेट्रन कक्ष, सिविल सर्जन और स्टीवार्ड रूम की वापस पुराने भवन में शिफ्टिंग की गई है। दवा काउंटर अभी उसी जगह संचालित है। उसे भी वापस ओपीडी पंजीयन काउंटर के बगल में पुरानी जगह में शिफ्टिंग की जाएगी। मरीजों की जांच और इलाज में काम आने वाली मेडिकल मशीनरी और उपकरणों को वापस पुराने भवन में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल के सामने वाले हिस्से में उंचाई बढ़ाने का काम हो गया है। कुछ वार्डों, बरामदों में रंग रोगन का काम चल रहा है।

एक जनवरी से पहले व्यवस्थित हो जाएगा एक जनवरी से पहले अस्पताल पूरी तरह से पुराने भवन में शिफ्ट कर लिया जाएगा। इस समय प्रथम तल में संचालित महिला मेडिसिन, पुरूष मेडिसिन, महिला सर्जिकल, पुरूष सर्जिकल वार्ड को ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट कर लिया जाएगा। वहां रंग-रोगन का काम पूरा हो गया है। इसके अलावा यहां जर्जर हो चुकी पुरानी ओटी का रिनोवेशन किया गया है। लंबे समय से पुराने भवन की ओटी बंद थी अब यहां भी ऑपरेशन हो पाएंगे। पुराने भवन से 100 बेड मदर एंड चाइल्ड अस्पताल की तरफ जाने वाले रास्ते की उंचाई बढ़ा कर रेलिंग लगाने का काम जारी है।

Related Articles

Back to top button