छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : खमतराई स्कूल के पास और भनपुरी बाजार में दो सार्वजनिक प्याऊघर खोले गए …

रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर की जनहितकारी पहल पर गर्मी में राहगीरों और आमजनों को शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने दो सार्वजनिक प्याऊघर नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में खमतराई स्कूल के पास और भनपुरी बाजार में स्काउट गाइड के सहयोग से प्रारम्भ कर दिए गए हैँ. जोन 1 क्षेत्र में विभिन्न 3 स्थानों नगर निगम जोन 1 कार्यालय खमतराई पानी टंकी परिसर, खमतराई चावड़ी, विजय पाण्डेय द्वार भनपुरी के समीप शीघ्र अन्य सामाजिक संगठन के सहयोग से राहगीरों और आमजनों को गर्मी में शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने शीघ्र खोले जाने की तैयारी नगर निगम रायपुर की पहल पर की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button