छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मुख्यमंत्री की अपील का असर : कलेक्टर-सीईओ कार पूलिंग कर पहुंचे सुशासन शिविर …

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिकों से कम ईधन का उपयोग करने की अपील की है। इनके आग्रह को रायपुर जिला प्रशासन द्वारा अपनाया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्वयं इसकी शुरूआत करते हुए कार पूलिंग को अपनाया और सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कार पूलिंग को अपनाने और आवश्यकतानुसार ईंधन का उपयोग करने का आग्रह किया है।

तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम खौना में आयोजित सुशासन शिविर में कलेक्टर डॉ. सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन एक ही शासकीय वाहन साझा कर पहुंचे। कलेक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि अभी वैश्विक संकट का समय है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने ईंधन का मितव्ययितापूर्ण उपयोग करने की अपील की है। हमें भी यह प्रयास करना चाहिए की वाहनों और ईंधन का आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें। जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सुशासन शिविर या अन्य शासकीय कार्यक्रम के दौरे में जाते हैं कार पूलिंग को अपनाएं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि पहले वे स्वयं और जिला पंचायत सीईओ अपने वाहनों में आते थे लेकिन कार पूलिंग को अपनाते हुए एक ही वाहन में आए। आज देश के सामने जो चुनौतियां हैं उसका हम मिलकर सामना करेंगे, क्योंकि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव आते हैं। डॉ. सिंह ने भविष्य के कार्यक्रमों में ऐसी व्यवस्था का पालन करने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button