
CG : नवागांव, मोहतरा, बलौदाबाजार, भाटापारा एवं लवन में समाधान शिविर आज
2 ग्रामीण शिविर में 34 ग्राम पंचायतें एवं 3 शहरी शिविर में 23 वार्ड होंगे शामिल
बलौदाबाजार, राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं क़ी उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार 6 मई को ग्रामीण क्षेत्रों में 2 स्थान पर एवं 3 नगरीय क्षेत्र में समाधान शिविर का आयोजन होग़ा।शिविर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होग़ा ।
विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत मोहतरा में शिविर आयोजित होग़ा जिसमें ग्राम पंचायत मुड़ियाडीह ,मोहतरा बेमेतरा,रसेड़ी, रसेड़ा,ढाबाडीह, झोंका,खजुरी, लटुआ,सोनाडीह,बिटकुली, धनगांव,चरौटी,परसाभदेर(च ) मेढ, देवरी एवं भाठागांव के ग्रामीण शामिल होंगे। इसीतर विकासखंड सिमगा के ग्राम पंचायत नवागांव शिविर में कामता, औरेठी,लांजा, बिनैका,केसदा,रिंगनी,झिरिया,डोंगरिया,पौसरी,कचलोन,मुसुवाडीह,बछैरा,बैकोनी,हरिनभट्ठा,खंडुवा नवागांव एवं दुलदुला शामिल है।नगरीय निकाय अंतर्गत नगर पालिका बलौदाबाजार में नगर पालिका कार्यालय,नगर भवन भाटापारा,नगर पंचायत लवन के गुरू घासीदास भवन में शिविर आयोजित होग़ा।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को शिविर क़ी बेहतर तैयारी करने और विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। शिविर स्थल पर आवेदन पंजीयन केन्द्र होग़ा।शिविर में जल संचयन की शपथ ली जाएगी। पारंपरिक वेशभूपा में छत्तीसगढ़ी लोक कला, विभागीय योजनाओं एवं जल संचयन एवं संरक्षण आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होग़ा।पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,विद्यत विभाग,शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग,खाद्य विभाग,स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विभाग,कौशल उन्नयन विभाग, जिला विधिक सेवा,कषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,उद्योग विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,जल संसाधन विभाग,वन विभाग,समाज कल्याण विभाग,खेल विभाग द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे।शिविर में अधिक से अधिक लोगों क़ी उपस्थिति हेतु शिविर आयोजन के पूर्व सभी सम्बधित गांव में मुनादी कराने के निर्देश दिये गए हैं।

