छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मिडनाइट एक्शन में रायपुर पुलिस का शिकंजा: 20 वारंटी गिरफ्तार, 150 बदमाशों के घरों पर दबिश …

रायपुर । राजधानी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य ज़ोन में हुए इस मिडनाइट ऑपरेशन से बदमाशों में हड़कंप मच गया।

22-23 अप्रैल की दरम्यानी रात चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व डीसीपी सेंट्रल ज़ोन उमेश प्रसाद गुप्ता ने किया। उनके साथ एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल, एसीपी दीपक मिश्रा और एसीपी रमाकांत सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। करीब 150 जवानों की 10 टीमों ने मिलकर पूरे मध्य ज़ोन में कार्रवाई को अंजाम दिया।

20 वारंटी गिरफ्तार, कई पर केस दर्ज
अभियान के दौरान पुलिस ने 11 स्थायी वारंट और 9 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 20 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 32 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए NDPS Act के तहत 2 मामले दर्ज किए गए, जबकि एक आरोपी पर Arms Act के तहत केस दर्ज हुआ।

150 से ज्यादा बदमाशों के घरों पर दबिश
पुलिस ने अभियान के दौरान 70 हिस्ट्रीशीटर और करीब 85 पुराने चोरों व चाकूबाजों के घरों पर एक साथ दबिश देकर सरप्राइज चेकिंग की। इससे अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया।

ड्रोन और नाकेबंदी से कसी गई निगरानी
संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर पुलिस ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी गई, जबकि संभावित रास्तों पर नाके लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई।

50 से ज्यादा अपराधियों पर कार्रवाई
पूरे ऑपरेशन के दौरान 55 से अधिक अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

इस कार्रवाई के बाद आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है, वहीं अपराधियों के बीच साफ संदेश गया है कि अब पुलिस सख्त एक्शन के मूड में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button