छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा आज, 14 एजेंडों पर होगी चर्चा; विपक्ष तैयार …

रायपुर । रायपुर नगर निगम की स्थगित सामान्य सभा बैठक आज सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शेष 14 एजेंडों पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता सभापति करेंगे और नगर निगम सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मेयर इन काउंसिल (MIC) के संकल्पों से जुड़े मुद्दों पर विचार किया जाएगा।

बैठक को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरम है। सत्ता पक्ष को घेरने के लिए विपक्ष ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है और विभिन्न मुद्दों को लेकर सवाल उठाने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि इससे पहले 30 मार्च को आयोजित सामान्य सभा में मेयर मीनल चौबे ने वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया था।

उस दिन कुल 17 एजेंडों पर चर्चा प्रस्तावित थी, लेकिन समय की कमी के कारण केवल 3 एजेंडों पर ही चर्चा हो सकी थी।

इसी कारण शेष 14 एजेंडों पर आज एजेंडावार चर्चा की जाएगी, जिसमें शहर से जुड़े कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button