छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : पत्नी ने पति की हत्या की कोशिश की…

बिलासपुर । फोन पर बात करने से मना किया तो पत्नी ने मारपीट करते हुए पति का गला दबाया और दांत से उसकी कलाई को काट दिया। पीड़ित पति ने घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। व्यापार विहार में टेंट हाउस में काम करने वाले मुकेश साहू ने रागिनी यादव से आर्य समाज में प्रेम विवाह किया था।

रात 11 बजे मुकेश घर पर था। रात में उसकी पत्नी किसी से बात कर रही थी। मुकेश ने बात करने से रोका, तो वह भड़क गई। उसने गालियां दीं और गुस्से में दांत से मुकेश की दोनों कलाइयों को काट लिया। मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसका गला दबाया। मुकेश की ​शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button