छत्तीसगढ़

CG : प्रेमिका संग लड़ाई, प्रेमी ने कीटनाशक सेवन कर किया सुसाइड …

अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम कुल्हाड़ी में युवक ने प्रेमिका से विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन उसे शहर के एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे थे। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम कुल्हाड़ी निवासी गणेश कुमार पिता बुधराम 29 वर्ष मजदूरी का काम करता है।

उसका कल्याणपुर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग था। 15 फरवरी की शाम गणेश काम कर वापस लौटा और थोड़ी देर बाद गांव की ओर चला गया।

करीब दो घंटे बाद शराब के नशे में वापस लौटा तो पिता बुधराम उसे खाना खाने बोला लेकिन गणेश खाना खाने से मना कर दिया और पिता के साथ एक ही बिस्तर पर सो गया। थोड़ी देर बाद गणेश उल्टी करने लगा तो पिता उससे पूछा क्या पीकर आए हो।

गणेश ने बताया कि वह कीटनाशक का सेवन कर लिया है। आनन-फानन में उसे मिशन चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां गणेश ने पिता को बताया कि उसका प्रेमिका से मनमुटाव हो गया है और इसी वजह से वह कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहां उपचार के दौरान गणेश ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button