CG : मेडिकल दुकानें 20 मई को बंद रहेगी …
रायपुर। 20 मई को दवा विक्रेताओं के देशव्यापी हड़ताल को देखते खाद्य और औषधि प्रशासन ने वैकल्पिक इंतज़ाम किए हैं। इन जगहों पर दवाइयां मिलेंगी। ऑनलाइन औषधियों की बिक्री के विरोध स्वरूप विभिन्न केमिस्ट संगठनों द्वारा 20 मई 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य में आम नागरिकों को आवश्यक औषधियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
प्रशासन द्वारा समस्त जिलों में अधिकारियों को आवश्यक जीवनरक्षक औषधियों, आपातकालीन स्वास्थ्य उत्पादों एवं चिकित्सकीय सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शासकीय जनऔषधि केन्द्रों (PMBJAK), धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, शासकीय चिकित्सालयों, नर्सिंग होम्स एवं अन्य औषधि वितरण केन्द्रों के माध्यम से आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन एवं मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


