छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : लोकसभा क्षेत्र के दो निर्माण कार्य के लिए 15 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा सांसद स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के दो निर्माण कार्य के लिए 15 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोकसभा सांसद विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा किया जाएगा।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आमटी के कोसरिया पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 12 लाख रूपए और सिरसाखुर्द के साजा रावत मंदिर प्रांगण में शौचालय निर्माण कार्य हेतु 03 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Related Articles

Back to top button