छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, IMD की चेतावनी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बुधवार को हुई बारिश और तेज हवाओं से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन मौसम में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रायपुर के अनुसार, जहां एक ओर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी की वापसी होने वाली है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है. राज्य में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 42.5°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 24.6°C रहा. राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.0°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7°C कम है.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 2°C से 3°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है. इसके प्रभाव से 16 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर (Heat Wave) चलने की प्रबल आशंका है. तापमान में वृद्धि के बावजूद, स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में हल्की वर्षा की गतिविधियां जारी रहेंगी: अगले 5 दिन: प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ तेज हवा और हल्की वर्षा हो सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button