छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : जिला एवं सत्र न्यायालय में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया …

छ०ग० उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बैकुण्ठपुर के मार्गदर्शन में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय बैकुण्ठपुर में भव्य रूप से अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश पारीक की गरिमामयी उपस्थिति रही साथ ही बैकुण्ठपुर जिला न्यायालय में पदस्थ सभी न्यायाधीशगण एवं मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, जनकपुर न्यायालय में कार्यरत

न्यायाधीशगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला न्यायालय में कार्यरत कर्मचारीगण एवं व्यवसायरत महिला अधिवक्तागण भी उपस्थित रहीं। कार्यकम का प्रारंभ माँ सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उपस्थित अतिथिगण एवं महिलाओं का स्वागत बैज एवं तिलक लगाकर किया गया।

आयोजित कार्यकम में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, जिसमें कविता पाठ्न एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय में कार्यरत महिलाओं को उत्त्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्तागण द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान और समर्पण के बारे में प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि के द्वारा समाज में नारी के योगदान, उपलब्धियों और समर्पण पर विशेष प्रकाश डालते हुए नारी का सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Back to top button