छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : राज्य उत्सव में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियों की बैठक…

राजनांदगांव, एक नवम्बर के प्रस्तावित कार्यक्रम के पूर्व रविवार को भारतीय जनता पार्टी की तैयारी बैठक मुसरा मंडल में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर आगमन के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के लिए रायपुर जाने जनसंपर्क तथा आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य वक्ता जिला मीडिया सह प्रभारी रवि सिन्हा मार्गदर्शन के लिए उपस्थित थे। मनोज निर्वाणी अमितेश झा भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि यह आयोजन भव्य अनुशासित और ऐतिहासिक बने। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अलग.अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। स्वागत समिति यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन मीडिया समन्वय सोशल मीडिया प्रचार जलपान व्यवस्था तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करने की रूपरेखा तय की गई। बैठक के दौरान रवि सिन्हा जिला मीडिया सह प्रभारी एवं मुख्य वक्ता ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता के विकास और आत्मगौरव का उत्सव है। प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएगा। बताया कि इस बैठक में जिला पदाधिकारीए मंडल अध्यक्ष पार्षदगण जनपद जिला एवं सरपंच वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button