छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बंटी बबली फिर सक्रिय, डीडी नगर थाने में FIR दर्ज …

रायपुर। बंटी बबली बने रायपुरा निवासी दो लोगों पर डीडी नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दोनों ने कंप्यूटर आपरेटर की सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 23 लाख की वसूले थे। डीडी नगर पुलिस के अनुसार विकास विहार निवासी आकाश साहू 33 ने बीती आधी रात रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार श्रीराम आटो रायपुरा के पास रहने वाले विश्वनाथ गुप्ता और चंदा गुप्ता ने मंत्रालय में परिचय होने और आकाश की पत्नी और रिश्तेदारों की कंप्यूटर आपरेटर के पद पर नौकरी लगाने की बात कही। यह नौकरी जल संसाधन विभाग में लगाने का झांसा दिया। इसके लिए मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों को लेन देन करने खर्च के लिए 23 लाख रुपए लिए। यह रकम दोनों ने 16 अगस्त 24 से 7 म‌ई 26 तक अलग अलग दिन लिए।

दो साल बीतने के बाद भी नौकरी का पता नहीं था। इस पर आकाश, विश्वनाथ पर नौकरी लगाने या रकम वापस करने दबाव बनाते रहा। पर्याप्त समय के इंतजार के बाद भी रकम वापस न करने पर आकाश ने कल डीडी नगर में धारा 318-4,336-3,338,340-2 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों आरोपी फरार हैं। यहां बता दें कि राखी पुलिस ने मंगलवार को ही मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 34 लोगों से 1.50 करोड़ वसूलने वाले डोंगरगढ़ के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button