
DPR छत्तीसगढ समाचार
CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि
कोण्डागांव, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 2 प्रकरण में वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा धनोरा तहसील के ग्राम धनोरा निवासी शंकरलाल की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी प्यारीबाई को, केशकाल तहसील के ग्राम सिदावण्ड निवासी कोदूराम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी मेहतरीन को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।



