छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : कर्मचारी की काली करतूत: ₹1.43 लाख की धोखाधड़ी, अपने QR कोड पर लिए पैसे …

रायपुर: यूनिवर्सल सर्विसेस के कर्मचारी ने अपने क्यू आर कोड में ग्राहकों से 1.43 लाख रुपए ट्रांसफर करा अमानत में खयानत किया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शैलेन्द्र नगर निवासी गौरव डागा ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार कोतवाली चौक स्थित यूनिवर्सल सर्विसेस के कर्मचारी शुभम् देवांगन ने यह धोखाधड़ी 18 मार्च से 6 अप्रैल के बीच किया। वह फर्म का विश्वास पात्र कर्मचारी था। इसी का फायदा उठाकर उसने, उस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने वाले ग्राहकों से फर्म के क्यू आर के बजाय अपने बनाए क्यू आर कोड में अलग अलग दिन कुल 143900 रूपए ट्रांसफर कराता रहा। बिके सामान की फर्म के एकाउंट में आता न देख गौरव ने ग्राहकों से संपर्क किया तो उन्होंने शुभम का कोड दिखाकर भुगतान कर देने की जानकारी दी। इस धोखाधड़ी का खुलासा होने पर गौरव की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 316-4,318-4 का मामला दर्ज किया। आरोपी पकड़ से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button