छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : स्कूलों में गर्मी छुट्टी घोषित करने की मांग …

रायपुर। भीषण गर्मी और लू के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि ने अब ‘हाहाकार’ की स्थिति पैदा कर दी है। इस जानलेवा गर्मी में न केवल वयस्क अपनी सहनशक्ति खो रहे हैं, बल्कि मूक जीव-जंतु भी त्राहि-त्राहि कर रहे हैं । ऐसे प्रतिकूल वातावरण में छोटे-छोटे मासूम बच्चों का स्कूल जाना उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने उक्तशय का बयान जारी करते हुए कहा कि स्कूल बस और ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों का बैठना और ऊपर से भीषण तपिश बच्चों को डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) और हीट स्ट्रोक के खतरे में डाल रही है।

स्कूलों के कमरों में बढ़ता तापमान बच्चों की एकाग्रता खत्म कर रहा है और उन्हें शारीरिक रूप से बीमार बना रहा है। उन्होंने कहा कि केवल छात्र ही नहीं, बल्कि शिक्षक भी इस असहनीय गर्मी में शिक्षण कार्य करने में भारी कठिनाई का सामना कर रहे हैं। कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग से विनम्र लेकिन पुरजोर अपील करते हुए कहा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (छुट्टियों) की घोषणा की जाए। बच्चों का स्वास्थ्य और उनका जीवन हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि समय रहते उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो बच्चों के स्वास्थ्य पर इसके गंभीर और प्रतिकूल परिणाम हो सकते हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह मौसम विभाग की चेतावनियों को नजर अंदाज न करे और छात्रों व शिक्षकों को इस भीषण तपिश से राहत दिलाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button