छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : CM साय ने पावन अचला एकादशी की शुभकामनाएँ दी …

रायपुर। CM साय ने प्रदेशवासियों को पावन अचला एकादशी की शुभकामनाएँ दी। X पोस्ट में उन्होंने लिखा, यह पर्व हमें धर्म, सेवा, सदाचार और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रार्थना है कि भगवान श्रीहरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो तथा हमारा समाज प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहे। जय श्रीहरि !! अपरा एकादशी की कथा अनुसार प्राचीन काल में महीध्वज नामक एक धर्मात्मा राजा था, जिसका छोटा भाई वज्रध्वज बड़ा ही क्रूर था। वह अपने बड़े भाई से काफी चिड़ता था। द्वेष के कारण उसने एक रात्रि अपने भाई की हत्या कर दी और उसके शरीर को किसी पीपल के पेड़ के नीचे गाड़ आया। अकाल मृत्यु होने के कारण राजा प्रेतात्मा के रूप में उसी पीपल पर रहने लगा और अनेक उत्पात मचाने लगा।

एक दिन धौम्य नामक ॠषि जब उधर से गुजरे रहे हैं तो उन्होंने प्रेत को देखा और अपने तपोबल से उसके अतीत को जान लिया। ॠषि ने प्रसन्न होकर उस प्रेत को पीपल के पेड़ से उतारा और उसे परलोक विद्या का उपदेश दिया। ॠषि बहुत दयालु थे, ऐसे में उन्होंने राजा को प्रेत योनि से मुक्ति दिलाने के लिए स्वयं अपरा एकादशी का व्रत किया और उसका पुण्य राजा को अर्पित कर दिया। इस पुण्य के प्रभाव से राजा को प्रेत योनि से मुक्ति मिल गई। इसके बाद राजा ॠषि को धन्यवाद देता हुआ पुष्पक विमान में बैठकर स्वर्ग को चला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button