कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : चोट लगने के 4 महीने बाद किसान की मौत…

कोरबा। जिले में चोट लगने के 4 महीने बाद एक किसान की मौत हुई है। दरअसलए ग्राम चोरभट्टी में गांव के कुछ लोगों से अर्जुन सिंह राठिया ;38 सालद्ध का झगड़ा हो गया था। तभी ग्रामीणों ने अर्जुन के चेहरे पर डंडे से मारा था। तब से अर्जुन का इलाज चल रहा था। घटना के 4 महीने बाद किसान का चेहरे सूजा और उसकी जान चली गई। डॉक्टरों के अनुसारए चोट के कारण जबड़े में संक्रमण फैल गया था।

मृतक के 3 बच्चे भी थे। ग्राम चोरभट्टी में अर्जुन अपनी पत्नी टेनकुंवर और तीन बच्चों के साथ रहता था। गर्मी के कारण अर्जुन अपने घर के आंगन में सो रहा था। रात करीब 11 बजे गांव का ही रहने वाला विक्रम सिंह राठियाए अर्जुन के छोटे भाई भागवत सिंह के घर में दरवाजा तोड़कर घुस गया। चीख.पुकार सुनकर अर्जुन भाई के घर की तरफ गया। इसी दौरान भागते समय विक्रम ने अर्जुन के चेहरे पर डंडे से हमला कर दिया। अर्जुन बेहोश हो गया। अगली सुबह गांव के बुजुर्गों और कोटवार की मौजूदगी में बैठक हुई। पुलिस में शिकायत की बजाय दोनों पक्षों में समझौता हो गया। विक्रम ने इलाज कराने की जिम्मेदारी ली। करीब चार माह बाद अर्जुन के चेहरे में सूजन आ गई। उसके दांत और जबड़े में तेज दर्द होने लगा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गयाए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button