छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : CGPSC मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव …

रायपुर। CGPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, CGPSC मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथि में बदलाव करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार, CGPSC मुख्य परीक्षा पहले मई में होने वाला था, लेकिन अब अभ्यर्थियों राहत देते हुए परीक्षा को जून 2026 में आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पहले 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को प्रस्तावित थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़ाते हुए 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को अयोजित करने का फैसला लिया गया है। आयोग के अनुसार इसकी मेंस परीक्षा 2025 प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें अंबिकापुर, बिलासपुर, भिलाई और रायपुर शामिल हैं.

जारी समय सारणी के अनुसार, परीक्षा चार दिनों तक दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। पहले दिन भाषा और निबंध के पेपर होंगे, जबकि अगले दिनों में सामान्य अध्ययन के विभिन्न पेपर लिए जाएंगे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button