छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : आज से रायपुर में बॉक्सिंग कॉम्पिटिशन …

रायपुर। राजधानी रायपुर के अंबुजा मॉल में आज रात बड़ा बॉक्सिंग कॉम्पिटिशन होंगे जा रहा है. छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से रात 8.30 बजे से फाइट नाइट दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बॉक्सर्स भिड़ेंगे. स्पर्धा के लिए इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा विशेष रूप से 24 अप्रैल को राजधानी पहुंच रहे हैं. उनके स्वागत की तैयारी एसोसिएशन के पदाधिकारी कर रहे हैं.

इस फाइट नाइट को रोड टू लॉस एंजेल्स 2028 ओलंपिक से जोड़कर भी देखा जा रहा है. इसके विजेता खिलाड़ियों को भविष्य में बड़े मंच पर पहचान बनाने का अवसर भी मिलेगा. इस स्पर्धा को ध्यान में रखते हुए 22 से 25 अप्रैल तक रायपुर में रेफरी एवं जज प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया जा रहा है. इसके माध्यम से प्रशिक्षित रेफरी, जज तैयार होंगे और प्रतियोगिता तकनीकी रूप से आयोजित होगी. इस फाइट के विजेताओं को नकद राशि एवं अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. इससे पूर्व इस प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया. स्पर्धा में चयनित बॉक्सिंग खिलाड़ी विभिन्न वजन वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. टीम में राज्य से कुल 8 खिलाड़ियों में से 5 पुरुष और 3 महिला हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button