छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत ममता की तानाशाही के अंत की शुरुआत: बृजमोहन…

रायपुर । पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है , उन्होंने इसे देश की राजनीति के लिए एक निर्णायक मोड़ बताया।

बृजमोहन ने कहा कि, यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति का परिणाम है।

बंगाल की जीत: विकास और सनातन की पुनर्स्थापना
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बंगाल के परिणामों पर खुशी जताते हुए कहा कि, ये जीत सिर्फ बंगाल की जीत नहीं है, ये पूरे देश की जीत है, ये सनातन की जीत है और घुसपैठ के विरोध की जीत है।

उन्होंने कहा कि यह जीत बंगाल में व्याप्त अनार्की (अराजकता) और कानून-व्यवस्था के समाप्त होने के विरुद्ध जनता का जनादेश है। पिछले 15-20 सालों से बंगाल का विकास रुक गया था और जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर थी, जिससे अब उन्हें मुक्ति मिली है।

इस अवसर पर बृजमोहन ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को करते हुए कहा कि, आज पश्चिम बंगाल की धरती पर भाजपा की यह प्रचंड विजय केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि उस विचार, उस संकल्प और उस बलिदान की गूंज है, जिसकी नींव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखी थी।

यह जीत उन सपनों की जीत है, जो उन्होंने एक अखंड, सशक्त और आत्मसम्मान से भरे भारत के लिए देखे थे। यह जीत उस राष्ट्रवाद की जीत है, जिसके लिए उन्होंने हर संघर्ष को स्वीकार किया और अंततः अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

उनकी तपस्या, त्याग और बलिदान आज हर कार्यकर्ता की प्रेरणा बनकर खड़ा है। यह जनादेश उस संकल्प का प्रमाण है कि भारत की आत्मा को कोई दबा नहीं सकता, और राष्ट्रहित की आवाज हमेशा बुलंद होती है।

मोदी है तो मुमकिन है: असम का जनादेश
असम में भाजपा की जीत पर अग्रवाल ने कहा कि वहां भाजपा की सरकार आना तय था। असम में पहले से ज्यादा सीटें मिलना इस बात का प्रमाण है कि जनता के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है” का नारा अब धरातल पर दिख रहा है क्योंकि अब देश का एजेंडा सिर्फ ‘विकास’ है। चाहे युवा हो, मजदूर हो, महिला हो या किसान—सबका विकास ही आज की प्राथमिकता है।

बृजमोहन अग्रवाल ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय जन-जन के विश्वास, समर्थन और लोकतंत्र के प्रति उनकी अटूट आस्था का परिणाम है।

उन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम, निष्ठा और जनसेवा के भाव ने इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया है। बूथ स्तर से लेकर प्रत्येक क्षेत्र तक कार्यकर्ताओं ने जिस ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य किया, वही इस सफलता की असली ताकत है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button