CG : भूपेश ने रमन सिंह का वीडियो किया वायरल, डॉक्टर साहब का ग़ुस्सा बता रहा, सरकार की सेहत ख़राब है …
बेमेतरा। जिले में आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वागत में लापरवाही पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह कलेक्टर-एसपी पर जमकर नाराजगी जाहिर की। भरे मंच से ही उन्होंने कलेक्टर-एसपी कड़ी फटकार लगाई। छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिले में रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 24 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। इस मौके पर स्पीकर व पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व पूरा मंत्रिमंडल शामिल हुआ। वीवीआईपी प्रवास वाले आयोजन में अव्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह फट पड़े। कलेक्टर व एसपी की जमकर खिंचाई की। डा रमन सिंह की नाराजगी का वीडियाे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
कल समारोह में बेमेतरा के विधायक सहित 24 जोड़ाें का विवाह सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ रमन सिंह, मुख्मंत्री विष्णुदेव साय और पूरा मंत्रिमंडल ने शिरकत किया। वीवीआईपी प्रवास वाले आयोजन में जिस तरह की अव्यवस्था नजर आई और आपाधापी मची यह किसी से छिपी हुई नहीं थी। डा रमन सिंह बोले, मुख्यमंत्री जी आज बेमेतरा में हैं, मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरुप यह कार्यक्रम नहीं है, कलेक्टर-एसपी को साफ साफ कहना चाहता हूं,यहतरीका नहीं है, सीएम का पीछे से स्वागत किया जाए, इतना भी जानकारी शायद इनको नहीं है,पूरा मंत्रिमंडल यहां बैठे हुए हैं,
इतनी नकरात्मकता है, जिस जगह को कार्यक्रम के लिए तय किया गया था वहां जाने के लिए तैयार नहीं हुए। आमतौर पर ऐसे माहौल में मैं बोलता नहीं हूं,आज इसलिए बोलना पड़ा, शायद बोलने से सीख जाएं। सीएम और पूरा मंत्रिमंडल बैठे हुए हैं इसके बाद भी प्रशासन गंभीर नहीं है। यह घोर लापरवाही है। इसी बहाने भूपेश को मिला सरकार को घेरने का मौका X में वीडियो पोस्ट कर भूपेश बघेल ने लिखा, डॉक्टर साहब का ग़ुस्सा बता रहा है कि सरकार की सेहत ख़राब है. लेकिन दिक़्क़त ये है कि डॉक्टर साहब परहेज़ मरीज़ को बताने की बजाय तीमारदार को बता रहे हैं.
