DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : ’सुशासन तिहार में अवधराम के दिव्यांगता प्रमाण पत्र का हुआ त्वरित नवीनीकरण’

’बेटे ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनने पर जताया आभार’

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप आयोजित हो रहे सुशासन तिहार के तहत शिविर आम जनता के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए लोगों के शासकीय काम न केवल आसानी से हो रहे हैं, बल्कि उनके समय और पैसे की भी भारी बचत हो रही है। बालोद जिले के ग्राम पंचायत करहीभदर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे एक बेटे को अपने पिता के दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण में सहुलियत मिली है।


     मनसुख कुंभकार ने बताया कि वे अपने पिता अवध राम का दिव्यांगता प्रमाण पत्र नवीनीकरण कराने के लिए जिला मुख्यालय जाने वाले थे, लेकिन उन्हें सुशासन तिहार शिविर के बारे में जानकारी मिली। जहां उनके पिता के दिव्यांगता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण त्वरित रूप से हो गया। मनसुख ने बताया कि उन्हें इस काम के लिए जिला मुख्यालय बालोद जाना पड़ता, तो आने-जाने में पूरा दिन निकल जाता और पिता को वहां तक ले जाना भी बहुत मुश्किल काम था, लेकिन सुशासन तिहार के विशेष शिविर के कारण उनका यह काम बहुत ही कम समय में और बेहद आसानी से हो गया।


मनसुख कुंभकार ने बताया कि उनके पिता का नया दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने इस त्वरित और सुलभ व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को सहृदय धन्यवाद दिया है। उसने कहा कि सुशासन तिहार में बहुत ही कम समय में मेरे पिताजी का दिव्यांगता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण हो गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम और व्यवस्था के लिए मैं छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ। उल्लेखनीय है कि बालोद जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित सभी शिविरों में मेडिकल बोर्ड की टीम भी उपस्थित रहती है, जिसके माध्यम से दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र त्वरित रूप से बनाए जा रहे हैं।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button