उत्तर बस्तर कांकेर, जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में सचिव (पंचायत कर्मी) के 27 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 09 जून सायं 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदन हेतु आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकण्डरी (10+2) बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला पंचायत कांकेर सहित जिले के जनपद पंचायतों के सूचना पटल पर तथा कांकेर जिले के वेबसाइट https://kanker.gov.in/ पर भी अवलोकन किया जा सकता है। आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
