DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने हेतु जिला स्तरीय निरीक्षण दल गठित

अम्बिकापुर, जिले में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985, कीटनाशी अधिनियम 1968, नियम 1971, बीज नियंत्रण आदेश 1983, संशोधन आदेश 2014 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कृषि गुणवत्ता युक्त आदान सामग्री रासायनिक उर्वरक, जैव उर्वरक, कीटनाशक औषधि एवं बीज आदि समय पर उपलब्ध हो सके तथा समय-समय में आदान सामग्रियों की कालाबाजारी रोकने एवं विक्रय स्थलों (सहकारी/निजी) का निरीक्षण करने हेतु जिला स्तर पर निरीक्षण दल का गठन किया गया है। 

उपसंचालक कृषि द्वारा जारी आदेशानुसार  सहायक संचालक कृषि कुंवर साय पैकरा नोडल अधिकारी होंगे। वहीं अनविभागीय कृषि अधिकारी अम्बिकापुर अम्ब्रोस टोप्पो, अनुविभागीय कृषि अधिकारी सीतापुर  अनिता एक्का सहायक नोडल अधिकारी होंगी। इसी प्रकार कार्यालय उप संचालक कृषि अम्बिकापुर के कृषि विकास अधिकारी कृपा शंकर यादव  एवं अजय बड़ा बीज, उर्वरक, एवं कीटनाशक निरीक्षक होंगे।

कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अम्बिकापुर के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हिमांशु गुप्ता एवं  एटीएम विनोद पैकरा सदस्य होंगे। साथ ही निरीक्षण दल में कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी अम्बिकापुर के वाहन चालक धनबोध कुजुर एवं भृत्य जीवन चन्द्र बड़ा की ड्यूटी लगाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button