DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : जीपीएम जिले में 52 लाख रुपए के विकास कार्यों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 52 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से स्वीकृत की गई है। स्वीकृत कार्यों में सीसी रोड निर्माण, पुलिया निर्माण तथा रिटर्निंग वॉल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। ये कार्य जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतोंकृपकरिया, ठाढ़पथरा, पंडरीपानी, नेवरी नवापारा, कोरजा एवं पड़वनिया में कराए जाएंगे।


        जारी आदेश के अनुसार पकरिया ग्राम पंचायत भवन से गोविंद के घर तक सीसी रोड निर्माण हेतु 6 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार ठाढ़पथरा में पुलिया निर्माण के लिए 6 लाख रुपए तथा पंडरीपानी में मुख्य पहुंच मार्ग से पुलिया निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।इसके अलावा नेवरी नवापारा में नाला पर रिटर्निंग वॉल निर्माण, कोरजा में देवी चौरा से तेंदूमुड़ा पहुंच मार्ग तक सीसी रोड निर्माण तथा पड़वनिया में बलराम मोहल्ला से बबुआ तिराहा पहुंच मार्ग तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 10-10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। संबंधित ग्राम पंचायतों को कार्य एजेंसी नियुक्त करते हुए निर्धारित नियमों और तकनीकी स्वीकृति के बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं फोटोग्राफ प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button