kadwaghut logo final
महिला 400 मीटर हर्डल्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
रायपुर । वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की महिला 400 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने पर भारतीय एथलीट विध्या रामराज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
चौधरी ने कहा कि विध्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महान भारतीय एथलीट पी.टी. उषा के लंबे समय से कायम राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर भारतीय एथलेटिक्स में नया अध्याय लिखा है। एशियन गेम्स के प्रतिष्ठित मंच पर कांस्य पदक के साथ यह उपलब्धि हासिल करना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
उन्होंने कहा कि विध्या की यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनका प्रदर्शन देश की युवा खेल प्रतिभाओं, विशेषकर बेटियों को नई ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित करेगा।
वित्त मंत्री चौधरी ने विध्या रामराज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर देश का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
